inshorts

DU में 2027-28 से UG दाखिले के लिए लागू होगा बेस्ट-थ्री फॉर्मूला, PG की सीटें भी बढ़ेंगी

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) 2027-28 शैक्षणिक सत्र से UG दाखिले के लिए CUET के बेस्ट-फोर की जगह बेस्ट-थ्री फॉर्मूला लागू करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत तीन सर्वाधिक अंक वाले विषयों से मेरिट बनेगी और भाषा के अंक अनिवार्य नहीं होंगे। वहीं, PG की सीटें 10% बढ़ाने का प्रस्ताव है। बदलाव को अकादमिक काउंसिल ने मंजूरी दी है।