DUSU चीफ ने पीएचडी दाखिले में अनियमितता का लगाया आरोप, डीयू ने किया खंडन
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) अध्यक्ष रौनक खत्री ने दिल्ली विश्वविद्यालय पर पीएचडी प्रवेश में यूजीसी के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि चयन केवल साक्षात्कार के आधार पर किया गया। दिल्ली विश्वविद्यालय के डीन (एडमिशन) हनीत गांधी ने आरोपों का खंडन किया और कहा कि विश्वविद्यालय को ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है।