e-Shram Card के लिए डिलीवरी बॉय या हॉकर कैसे करें रजिस्ट्रेशन; जानें स्‍टेप-बाय-स्‍टेप प्रोसेस

ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन/ऑफलाइन किया जा सकता है। इसके लिए डिलीवरी बॉय/गिग वर्कर्स को https://eshram.gov.in/ पर जाकर 'रजिस्टर ऑन ई-श्रम' पर क्लिक करना होगा और फिर आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा-कोड डालना होगा। अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें और मोबाइल पर जो ओटीपी आए, उसे डालें। फिर आधार नंबर दर्ज कर टिक कर रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा।