E20 पेट्रोल बिक्री की अनिवार्यता होगी खत्म? सरकार ने साफ की अपनी मंशा
केंद्र सरकार ने कहा है कि देशभर में E20 पेट्रोल की बिक्री को अनिवार्य बनाने का फैसला वापस नहीं लिया जाएगा। संसद में पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि सरकार का उद्देश्य बेहतर ईंधन को बढ़ावा देना है, न कि E0 और E10 जैसे पुराने स्टैंडर्ड्स पर लौटना। मंत्रालय ने E0 और E10 को अपेक्षाकृत हल्के स्टैंडर्ड वाला बताया है।