ED अफसर ने मेरे कंधे पर जूते रखे, कहा- राहुल भी नहीं बचा पाएगा: सुसाइड नोट में MP का कारोबारी
सीहोर (एमपी) में कारोबारी मनोज परमार ने सुसाइड नोट में लिखा कि ईडी अधिकारी संजीत कुमार साहू बार-बार उनसे बच्चों को बीजेपी जॉइन कराने को कह रहे थे। नोट के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि 'इतनी धाराएं जोड़ूंगा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने पर भी नहीं हटवा पाएगा'। उनके अनुसार, अधिकारी उनके कंधे पर जूते समेत पैर रखकर बैठा था।