₹120 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी मामले में ED का एक्शन, ओडिशा व पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी
ईडी ने ₹120 करोड़ की निवेश धोखाधड़ी/मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कल्पना फाइनेंशियल सर्विसेज और उसके निदेशक अमित मंडल से जुड़े परिसरों पर हुई। आरोप है कि कंपनी ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर लोगों को हर महीने 3.5-7% रिटर्न का लालच देकर पैसे जुटाए थे।