ED ने PFI से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में SDPI के अध्यक्ष फैज़ी को किया गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके फैज़ी को प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के केस में गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में ईडी को कई अहम इलेक्ट्रॉनिक सबूत और डॉक्यूमेंट्स मिले हैं जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।