'आप' सांसद संजय सिंह ने लोगों को कथित तौर पर पैसे बांटने को लेकर बीजेपी नेता प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ दिल्ली में ईडी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सिंह ने कहा, "ईडी कार्यालय ने शिकायत पत्र सिर्फ ले लिया है लेकिन वहां कोई अधिकारी मिला नहीं और न ही कोई कार्रवाई का भरोसा मिला है।"