ED ने पहली बार इंटरपोल से जारी किया पर्पल नोटिस, क्या है इसका मतलब
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्डरिंग मामले में पहली बार 21 अगस्त 2025 को इंटरपोल के ज़रिए पर्पल नोटिस जारी किया। पर्पल नोटिस इंटरपोल द्वारा प्रकाशित 8 प्रकार के नोटिसों में से एक है जो अपने 196 सदस्य देशों को अपराधियों द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कार्यप्रणाली, वस्तुओं, उपकरणों और छिपाने के तरीकों की जानकारी देता है।