ED ने मनी लॉन्डरिंग मामले में 'आप' विधायक अमानतुल्लाह के खिलाफ दायर किया पूरक आरोपपत्र

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्डरिंग मामले में मंगलवार को 'आप' विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ पूरक आरोपपत्र दायर किया। पूरक आरोपपत्र 110 पन्नों का है जिसमें मरियम सिद्दीकी नामक एक महिला का नाम भी शामिल है जिसे ईडी ने अभी गिरफ्तार नहीं किया है। ईडी ने अमानतुल्लाह को 2 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

Load More