EIL ने 109 पदों पर भर्ती निकाली, वॉक-इन इंटरव्यू से चयन
इंजिनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) ने अनुभवी इंजीनियरों के लिए 109 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें एसोसिएट इंजीनियर ग्रेड 2, 3, 4 और एसोसिएट ऑफिसर ग्रेड 2 शामिल हैं। आवेदन 19 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक होंगे। चयन डायरेक्ट वॉक-इन इंटरव्यू से होगा। चुने गए उम्मीदवार भारत, नाइजीरिया और इथोपिया में काम करेंगे।