EMI हो गई मिस? आपका लोन बन सकता है SMA, जानें क्या है इसका मतलब

क्रेडिट रिपोर्ट में स्पेशल मेंशन अकाउंट (SMA) वह स्थिति है जब आप लोन EMI या क्रेडिट कार्ड बिल समय पर नहीं भरते हैं और भुगतान 1‑90 दिन तक लेट हो जाता है। 90 दिन से ज़्यादा लेट होने पर अकाउंट NPA बन जाता है। SMA होने से आपका क्रेडिट स्कोर गिरता है और लोन मिलने में कठिनाई हो सकती है।