EOU को देख पड़ोसी के छत पर फेंका नोटों से भरा बैग, बिहार परिवहन विभाग का ESI निकला 'धनकुबेर'
बिहार EOU ने आय से अधिक संपत्ति मामले में कैमूर परिवहन विभाग में ईएसआई अमित गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की है। छापेमारी में ₹3-लाख कैश, 11-प्लॉट के दस्तावेज़, 13 ब्रैंडेड घड़ियां और 15 बैंक खाते मिले। बकौल रिपोर्ट्स, अधिकारी ने ईओयू को देखकर नोटों से भरा बैग पड़ोसी की छत पर फेंककर अपना मोबाइल बालकनी से नीचे गिराया था।