कर्मा मैनेजमेंट ग्लोबल कंसल्टिंग सॉल्यूशंस के एमडी प्रतीक वैद्य ने कहा है, "ईपीएफ वेज लिमिट बढ़ने से ईपीएफ में मंथली कंट्रिब्यूशन बढ़ जाएगा। इससे लंबी अवधि में रिटायरमेंट कॉर्पस भी बढ़ जाएगा।" बकौल रिपोर्ट्स, ईपीएफ के साथ-साथ कर्मचारी को ईपीएस पेंशन और ईडीएलआई बीमा का लाभ भी मिलने लगेगा। फिलहाल EPF में अनिवार्य सदस्यता की वेतन सीमा ₹15,000 है।