EPF पासबुक में नहीं दिख रहा ब्याज का पैसा? जानें कहां और कैसे दर्ज कराएं शिकायत
अगर EPF खाते की पासबुक में ब्याज की राशि नहीं दिख रही है तो EPFiGMS पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए epfigms.gov.in पर ‘Register Grievance’ चुनकर UAN और PF खाते की जानकारी के साथ शिकायत दर्ज करनी होगी। शिकायत सबमिट होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा जिससे उसका स्टेटस ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकता है।