EPF सदस्यों के लिए बड़ी खुशखबरी! EPFO ने 8 करोड़ PF खाते में ब्याज जमा करने का दिया आदेश
EPFO ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज दर को आधिकारिक मंजूरी मिलने के बाद सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को करीब 8 करोड़ PF खातों में ब्याज जमा करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। EPFO के मुताबिक, इस बार डेटाबेस कंसोलिडेशन और सिस्टम अपग्रेड के चलते ब्याज जमा होने की प्रक्रिया पहले के मुकाबले तेज़ हो सकती है।