EPFO सदस्य UAN पोर्टल पर कुछ ही मिनटों में ई-नॉमिनेशन पूरा कर सकते हैं। इससे सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार को EPF, EPS और EDLI योजनाओं के तहत ₹7 लाख तक का लाभ आसानी से मिलता है। वहीं, नॉमिनी न होने की स्थिति में परिवार को लंबी कागज़ी कार्रवाई और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।