ईपीएफओ द्वारा लॉन्च की गई पासबुक लाइट सुविधा एक सिंगल लॉग-इन पोर्टल है जहां सदस्य अपने योगदान, निकाला गया पैसा और कुल बैलेंस की डिटेल देख सकते हैं। पहले पीएफधारकों को यूएएन, पासवर्ड और कैप्चा भरना पड़ता था लेकिन अब प्रक्रिया आसान हो गई। पासबुक लाइट इस्तेमाल करने के लिए यूज़र को बस यूएएन व ओटीपी डालकर सब्मिट करना होगा।