inshorts

EPFO का बड़ा फैसला, अब PF क्लेम में मिलेगा पार्ट पेमेंट का विकल्प

ईपीएफओ ने अब पीएफ क्लेम आने पर पार्ट पेमेंट करने का एलान किया है। बकौल रिपोर्ट, ईपीएफओ ने पत्र लिखकर अपने तमाम रीजनल और ज़ोनल ऑफिस से पीएफ क्लेम सेटलमेंट के दौरान कुछ खास मामलों में पूरा क्लेम रिजेक्ट करने के बजाय पार्ट पेमेंट करने को कहा है। इस बदलाव का मकसद सदस्यों को वित्तीय संकट से बचाना है।