inshorts

UPI से PF निकालने की टेस्टिंग शुरू, EPFO दिसंबर में लॉन्च करेगा सर्विस

करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की खबर है। EPFO अपने 'EPFO 3.0' अपग्रेड के तहत दिसंबर के अंत तक UPI के ज़रिए PF निकालने की सुविधा शुरू करने जा रहा है। इसके सभी ट्रायल पूरे हो चुके हैं। इस नई व्यवस्था से सब्सक्राइबर्स बिना हफ्तों इंतज़ार किए मिनटों में अपने वेरिफाइड बैंक खाते में सीधे पैसा ट्रांसफर कर सकेंगे।