कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने पोर्टल पर बड़े बदलाव करते हुए व्यक्तिगत जानकारियों में सुधार और अकाउंट ट्रांसफर जैसी प्रक्रियाओं को आसान बना दिया है। ई-केवाईसी करवा चुके ईपीएफ सदस्य अब नियोक्ता के हस्तक्षेप के बिना आधार ओटीपी के ज़रिए अकाउंट और बैलेंस ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकेंगे। पहले इसे नियोक्ता वेरिफाई करते थे जिसमें 2 हफ्ते लगते थे।