EPFO ने बुज़ुर्ग पेंशनरों के लिए फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सेवा की शुरू
EPFO ने बुज़ुर्ग पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (DLC) सेवा शुरू की है। इस पहल के तहत इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के डाकिया पेंशनरों के घर जाकर मुफ्त में डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट रजिस्टर करेंगे। यह सुविधा खासतौर पर उन बुज़ुर्ग पेंशनरों के लिए है जिन्हें बैंक या EPFO दफ्तर जाने में परेशानी होती है।