inshorts

EPFO ने बताया, कब बंद होता है PF खाता

EPFO ने सोशल मीडिया वीडियो के जरिए स्पष्ट किया कि सिर्फ 3 साल तक पैसा न जमा होने से PF खाता इनऑपरेटिव नहीं होता। रिटायरमेंट की उम्र, विदेश जाना या खाताधारक की मृत्यु जैसी खास शर्तों पर यह निर्भर करता है। इनऑपरेटिव होने पर रकम नहीं डूबती, लेकिन ब्याज मिलना बंद हो सकता है।