ईपीएफओ के सदस्य अब बिना किसी डॉक्यूमेंट को अपलोड किए पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारियों को अपडेट कर सकते हैं। ईपीएफओ के मुताबिक, इनमें जन्मतिथि, नागरिकता, माता-पिता का नाम, वैवाहिक स्थिति, पति-पत्नी का नाम, लिंग और कंपनी जॉइन करने और छोड़ने की तारीख जैसी जानकारियां शामिल हैं। इसके लिए यूएएन का आधार से लिंक व वेरिफाई होना ज़रूरी है।