inshorts

रिटायरमेंट के बाद फंड निकालने के विकल्पों का दायरा बढ़ा सकता है EPFO

मनीकंट्रोल के अनुसार, EPFO रिटायरमेंट के समय सब्सक्राइबर्स को अपना पूरा फंड निकालने के लिए पहले से अधिक विकल्प दे सकता है। इसके लिए सिस्टमैटिक विदड्रॉल प्लान (SWP) लाने का प्रस्ताव है। अगर इसे मंज़ूरी मिलती है तो रिटायरमेंट के बाद भी कर्मचारी का पैसा PF खाते में निवेशित रह सकेगा और उस पर ब्याज मिलता रहेगा।