EPIL में मैनेजर के पदों पर निकली भर्ती, ₹70000 तक होगी सैलरी

इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स इंडिया लिमिटेड (ईपीआईएल) ने मैनेजर के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट epi.gov.in पर 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। सीनियर मैनेजर को ₹70,000/माह, मैनेजर ग्रेड 1 को ₹60,000/माह, मैनेजर ग्रेड 2 को ₹50,000/माह और असिस्टेंट मैनेजर को 40,000/माह सैलरी मिलेगी।