ESA की नई 'स्पेस फोन लाइन' लाखों किलोमीटर दूर मौजूद मिशन के सिग्नल का लगा सकती है पता
यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) ने ऑस्ट्रेलिया के New Norcia में नया डीप-स्पेस ऐंटेना स्थापित किया है। यह ऐंटेना अंतरिक्षयानों से लाखों किलोमीटर दूर तक सिग्नल प्राप्त कर सकता है या सुन सकता है। इसे ESA की 'स्पेस फोन लाइन' कहा जा रहा है जो तेज़ डेटा और बेहतर मिशन सुरक्षा के साथ वैज्ञानिकों के शोध में मदद करेगा।