ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल इंदौर में प्रोफेसर, असोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेज़िडेंट के 113 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। प्रोफेसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹1,23,100/माह, असोसिएट प्रोफेसर को ₹78,800/माह, असिस्टेंट प्रोफेसर व सीनियर रेज़िडेंट को ₹67,700/माह वेतन मिलेगा।