कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने मेडिकल विभाग में स्पेशलिस्ट, सीनियर रेज़िडेंट, सुपर स्पेशलिस्ट समेत 200 पदों पर भर्ती निकाली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर 17 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।