EXIM बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के 40 पदों पर निकली भर्ती
भारतीय एक्सपोर्ट-इंपोर्ट बैंक (एक्जिम बैंक) में मैनेजमेंट ट्रेनी (बैंकिंग ऑपरेशंस) के 40 पदों पर भर्ती निकली है। योग्य उम्मीदवार 1 फरवरी तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा और अंतिम मेरिट सूची भी परीक्षा-इंटरव्यू के अंकों के आधार पर बनेगी।