EXIM बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 15 अप्रैल तक करें आवेदन

एक्जिम बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी, डिप्टी मैनेजर और चीफ मैनेजर समेत 28 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार वेबसाइट eximbankindia.in पर जाकर 15-अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आयुसीमा 28-30 वर्ष निर्धारित की गई है और अधिकतम आयु में ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष, एससी/एसटी वर्ग को 5-वर्ष व विकलांग को 10 वर्ष की छूट होगी।