EY और माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में शुरू किया AI शिक्षा कार्यक्रम
ईवाई इंडिया और माइक्रोसॉफ्ट ने मिलकर निःशुल्क ऑनलाइन कार्यक्रम 'एआई स्किल्स पासपोर्ट' लॉन्च किया है जिसका उद्देश्य भारतीय युवाओं को उच्च-गुणवत्ता वाली एआई शिक्षा देना है। इसके ज़रिए 16 वर्ष और उससे अधिक आयु के युवाओं को नौकरी के लिए एआई का प्रशिक्षण देना है। इसमें अब तक 40,000 से अधिक नामांकन हुए हैं जबकि 13,000 प्रशिक्षण पा चुके हैं।