EY के पूर्व कर्मी ने प्रताड़ना को लेकर सीनियर्स को लिखे ईमेल किए शेयर, कहा- कर्म का फल मिलता है
ईवाई इंडिया के एक पूर्व कर्मचारी ने कंपनी के चेयरमैन राजीव मेमानी सहित कई सीनियर्स को भेजे गए ईमेल के स्क्रीनशॉट लिंक्डइन पर शेयर किए हैं जिसमें उसने परेशान किए जाने और इस्तीफा देने को मजबूर किए जाने का आरोप लगाया है। उसने पोस्ट में लिखा, "कर्म का फल वाकई मिलता है...ऐसा दिखाया गया था जैसे मुझे कुछ नहीं आता।"