EY में कर्मचारी ने 16 घंटे/दिन काम किया, सीनियर के श्रेय लेने से खराब रेटिंग मिली: पूर्व कर्मी

ईवाई के एक पूर्व ऑडिट सीनियर ने 'इंडियन एक्सप्रेस' को बताया है कि कंपनी में उनके जानने वाले एक कर्मचारी ने पीक सीज़न में 15-16 घंटे/दिन काम किया लेकिन उसकी सीनियर ने काम का श्रेय ले लिया। इससे उसको खराब रेटिंग मिली। ईवाई की 26-वर्षीय सीए एना की मौत के बाद कई पूर्व कर्मचारियों ने अपने 'बुरे' अनुभव बताएं हैं।