F&O ट्रेडर्स के लिए बड़ी खबर, 1 साल के लिए बंद हो सकता है CAS सिस्टम
F&O ट्रेडर्स को राहत देने के लिए सेबी क्लोज़िंग ऑक्शन सेशन (CAS) व्यवस्था को 1 साल के लिए निलंबित कर सकता है। दरअसल, अगस्त में लागू इस सिस्टम से एक्सपायरी के दिन कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव आ रहा था। गौरतलब है, सेबी अब सेटलमेंट के लिए पुराने 30 मिनट के VWAP (वॉल्यूम-वेटेड एवरेज प्राइस) मॉडल पर लौट सकता है।