FBI चीफ के लिए नामित काश पटेल ने सीनेट में माता-पिता के छूए पैर, कहा- जय श्री कृष्णा
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एफबीआई निदेशक पद के लिए नामित भारतीय मूल के कश्यप 'काश' पटेल ने सीनेट में नामांकन की पुष्टि की सुनवाई से पहले अपने माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने जय श्री कृष्णा कहकर उनका अभिवादन किया। गौरतलब है, उनके नाम पर मुहर लगी तो पटेल भारतीय मूल के पहले एफबीआई निदेशक होंगे।