FBI ने ताइवान के राष्ट्रपति के बेटे की जासूसी के आरोप में 'चीनी एजेंट' को किया गिरफ्तार
एफबीआई ने लॉस एंजिल्स इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर कैलिफोर्निया की रियल एस्टेट एजेंट वानयिंग 'हीदर' झांग को गिरफ्तार किया है। उनपर ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते के अमेरिका में रहने वाले बेटे टिंग-यू लाई की जासूसी का आरोप है। झांग पर आरोप है कि उन्होंने लाई, उनकी पत्नी-बेटे का वीडियो/ऑडियो रिकॉर्ड किया और वीचैट से चीनी सरकार के हैंडलर को भेजा।