FBI ने भारतीय शख्स को लेकर जारी की चेतावनी, तस्वीर जारी कर कहा- कोई टिप मिले तो संपर्क करें
अमेरिकी एजेंसी एफबीआई ने कल्पेश कुमार रसिकभाई पटेल नामक भारतीय शख्स को लेकर चेतावनी जारी करते हुए उसकी तस्वीरें शेयर की हैं। एफबीआई ने बताया, "कल्पेश 2017-2021 के बीच अमेरिका में कई लोगों को बड़ी रकम ट्रांसफर करने के लिए ठगने की कथित योजना में शामिल होने को लेकर वांछित है...अगर इसकी कोई टिप मिले तो संपर्क करें।"