FD पर TDS क्या होता है? जानिए कैसे होता है कैलकुलेट

फिक्स्ड डिपॉज़िट (एफडी) पर टीडीएस वह टैक्स है जो बैंक निवेशक के ब्याज से काटता है और सरकार को जमा करता है। हालांकि, सालाना आय ₹2.5 लाख से कम होने पर बैंक टीडीएस नहीं वसूलता। वहीं, अब एफडी से मिले ₹40,000 से कम सालाना ब्याज पर टीडीएस नहीं कटेगा जबकि ₹40,000 से अधिक सालाना ब्याज पर 10% टीडीएस कटेगा।