FD पर लोन लेकर नहीं चुकाया पैसा? जानें आपकी FD का क्या होगा
अगर उधारकर्ता FD के बदले लिया गया लोन नहीं चुकाता है तो बैंक जमा राशि भुनाने से पहले रिमाइंडर भेज सकता है। FD से मिली रकम से मूलधन/ब्याज/अन्य शुल्क वसूले जाते हैं और बची रकम ग्राहक को लौटा दी जाती है। अगर FD की रकम बकाया कर्ज़ से कम है तो बाकी रकम चुकाने की ज़िम्मेदारी भी ग्राहक की होगी।