FDI की सीमा बढ़ाकर 100% किए जाने के बावजूद क्यों गिरे अधिकतर बीमा कंपनियों के शेयर?

बजट में बीमा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा 74% से बढ़ाकर 100% किए जाने के बावजूद शनिवार को कारोबारी सत्र के दौरान एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियस समेत अधिकतर बीमा कंपनियों के शेयर में गिरावट आई। दरअसल, भारत में पूरा प्रीमियम निवेश करने वाली कंपनियों पर ही यह बढ़ी हुई सीमा लागू किए जाने की शर्त रखी गई है।