FIFA ने जारी की रैंकिंग, 124वें स्थान पर है भारत की फुटबॉल टीम
फीफा ने जुलाई माह में नई रैंकिंग जारी की है जिसमें भारतीय फुटबॉल टीम 3 पायदान खिसककर 124वें स्थान पर पहुंच गई है। जून माह की रैंकिंग में टीम 121वें स्थान पर थी। फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वॉलिफायर मैच में भारतीय फुटबॉल टीम अफगानिस्तान और कतर से हार गई थी जिसके कारण उसे नई रैंकिंग में नुकसान हुआ है।