FIFA में कनाडा का मैच छोड़ कैटी पेरी संग दिखे ट्रूडो, कहा- बॉयफ्रेंड वाली ड्यूटी; एकदूसरे को चूमा
फीफा वर्ल्ड कप-2026 में कनाडा का ओपनिंग मैच छोड़कर अमेरिका-पराग्वे का मुकाबला देखने पहुंचे पूर्व कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की आलोचना हो रही है। इस मैच में उनकी गर्लफ्रेंड-मशहूर सिंगर कैटी पेरी ने परफॉर्म किया था। अपनी परफॉर्मेंस के बाद कैटी ने सार्वजनिक तौर पर ट्रूडो को चूमा। आलोचना के जवाब में ट्रूडो ने कहा, "बॉयफ्रेंड ड्यूटी निभा रहा हूं।"