FIFA विश्व कप 2026 के लिए यूट्यूब और FIFA के बीच हुई साझेदारी
यूट्यूब अब FIFA विश्व कप 2026 से जुड़ गया है। FIFA ने यूट्यूब के साथ नई पार्टनरशिप का एलान किया है जिससे टूर्नामेंट को ज़्यादा दर्शकों तक आसानी से पहुंचाया जा सके। प्रसारण अधिकार रखने वाले ब्रॉडकास्टर्स अब यूट्यूब पर खेल की लाइव स्ट्रीमिंग कर सकेंगे जिससे टूर्नामेंट की लोकप्रियता और कमाई दोनों में बढ़ोतरी होगी।