FIFA विश्व कप में अल्जीरिया से क्यों खेल रहे हैं फ्रांस के दिग्गज ज़िनेदिन ज़िदान के बेटे लुका?
फ्रांस के दिग्गज खिलाड़ी ज़िनेदिन ज़िदान के बेटे लुका ज़िदान को 2025 में FIFA में फ्रांस से अल्जीरिया में टीम बदलने की मंज़ूरी मिली थी। लुका ने सिर्फ यूथ लेवल पर फ्रांस का प्रतिनिधित्व किया है इसलिए वह टीम बदलने के लिए योग्य थे। अल्जीरिया के लिए उनकी योग्यता ज़िनेदिन के माता-पिता के ज़रिए मिली जो अल्जीरियाई मूल के हैं।