FIFA वर्ल्ड कप क्वॉर्टर फाइनल की लाइनअप तय, जानिए किसके सामने होगी कौनसी टीम?

फीफा विश्व कप 2026 के पहले क्वॉर्टर फाइनल में 10 जुलाई (IST) को फ्रांस का सामना मोरक्को से होगा। इसके बाद स्पेन का क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला बेल्जियम से होगा। नॉर्वे 12 जुलाई (IST) को अपने पहले विश्व कप क्वॉर्टर फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगा। अंतिम क्वॉर्टर फाइनल में गत चैंपियन अर्जेंटीना का सामना स्विट्ज़रलैंड से होगा।