FIFA वर्ल्ड कप हारने के बाद अर्जेंटीना के प्रशंसकों ने किया बवाल, पुलिस से हुई हिंसक झड़प
फीफा विश्व कप-2026 के फाइनल में अर्जेंटीना की हार के बाद राजधानी ब्यूनस आयर्स में प्रशंसकों ने बवाल किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हज़ारों प्रशंसक राजधानी की सड़कों पर इकट्ठे हुए थे। प्रशंसकों के समूह ने पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी जिसके बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया।