सितंबर 2026 तिमाही में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने पांच अहम मेटल स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। इनमें JSW स्टील, NMDC, SAIL, हिंदुस्तान कॉपर और हिंदुस्तान ज़िंक शामिल हैं। NMDC में विदेशी निवेशकों की होल्डिंग तिमाही आधार पर 13.59% से बढ़कर 14.91%, JSW स्टील में 25.91% से बढ़कर 26.22% जबकि SAIL में 7.09% से बढ़कर 7.30% हो गई है।