FMCG के दबाव में फिसला बाज़ार, वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 112 व सेंसेक्स 388 अंक टूटा
भारतीय शेयर बाज़ार मंगलवार को FMCG, बैंक और ऑटो शेयरों में दबाव के बीच गिरावट के साथ बंद हुआ। वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी 112-अंक टूटकर 24,471 पर जबकि सेंसेक्स 388-अंक गिरकर 78,154 पर बंद हुआ। सेंसेक्स की 24 कंपनियां आज लाल निशान में बंद हुईं। वहीं, BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट-कैप ₹2.5 लाख करोड़ से ज़्यादा घट गया।