नैशनल बोर्ड ऑफ एग्ज़ामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने FMGE अक्टूबर 2026 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर लॉगिन डिटेल के जरिए इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 10 नवंबर को घोषित परिणाम में 9,354 अभ्यर्थी सफल हुए थे। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की सुविधा जारी होने की तारीख से छह महीने तक उपलब्ध रहेगी।